जागरण संवाददाता, एटा: दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले
शिक्षामित्रों की शिविर कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें समायोजन रद्द
होने की वजह से जिले में तीन व प्रदेश में चार सौ शिक्षामित्रों द्वारा
आत्महत्या किए जाने के चलते इस साल होली का त्योहार न मनाने का निर्णय
लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुद्योतकर यादव ने कहा कि सुप्रीम
कोर्ट में रिट याचिका प्रस्तुत करने और निर्णय होने पर रिवीजन अर्जी पेश
करने के बावजूद अदालत में अपने पक्ष की जीत न होने और समायोजन रद्द होने के
कारण निराशा के चलते समूचे प्रदेश भर में चार सौ साथियों द्वारा मौत को
गले लगा लिया। जिसमें अपने जिले के भी तीन साथी शामिल है। मंडल अध्यक्ष
सुनील यादव ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में अपने साथियों की याद में इस बार
होली का त्योहार नहीं मनाया जाएगा।। बैठक में बोलते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष
होशियार ¨सह यादव ने कहा कि 5 मार्च से हमारी सुनो सरकार कार्यक्रम के
माध्यम से अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए जनपदों में सासंदों व
विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। महामंत्री आलोक मिश्रा व कोषाध्यक्ष पंकज
चौहान ने बताया कि जनवरी माह तक का मानदेय बोनस व एरियर शिक्षामित्रों के
खातों में पहुंच चुका है। अवशेष राशि भी जल्द ही मिल जाएगी।
बैठक में कैलाश चौहान, सुग्रीव ¨सह, राजीव कुमार, रामप्रकाश,
चंद्रशेखर, ब्रहमचंद्र, मनोज कुमार, संजय गौतम, मानवेंद्र, अशोक कुमार,
ममता यादव, अनुराधा, मोनिका पालीवाल, अनीता कुमारी, विनीता कुमारी आदि
शिक्षामित्र मौजूद थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें