जागरण संवाददाता, आगरा: बहराइच में फर्जी डिग्रीधारक 12 शिक्षकों को
बर्खास्त किए जाने से जिले के शिक्षक भी हलकान हैं। गुरुवार को बीएसए
अर्चना गुप्ता ने 10 और शिक्षकों को प्रमोशन प्रक्रिया से बाहर कर दिया।
उनकी काउंसिलिंग पर रोक लगा दी।
एसआइटी की रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित किए
गए 241 शिक्षकों में से अब तक बीएसए ने कुल 20 शिक्षकों की काउंसिलिंग पर
रोक लगा दी है। इधर, प्रमोशन के लिए दूसरे दिन कुल 171 शिक्षकों की
काउंसिलिंग की गई। जबकि 45 शिक्षक अनुपस्थित रहे।
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है।
उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। बुधवार को 10 शिक्षकों की काउंसिलिंग पर
बीएसए ने रोक लगा दी थी, क्योंकि इनके खिलाफ एसआइटी की रिपोर्ट के आधार पर
जांच लंबित है। गुरुवार को भी 10 शिक्षकों की काउंसिलिंग पर रोक लगा दी।
जबकि अन्य शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया देर शाम तक चली। बता दें कि
बुधवार को 209 शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई थी और 69 शिक्षक अनुपस्थित
रहे थे।
--
-जांच को शिक्षामित्रों से प्रमाण पत्र मांगे
बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्यापन कराने के लिए शिक्षामित्रों से प्रमाण
पत्र मांगे हैं। गुरुवार को शिक्षामित्र अशोक नगर स्थित विभाग के कार्यालय
पहुंचे और फार्म भरकर प्रमाण पत्र जमा कराए। अभी प्रमाण पत्र जमा कराने की
प्रक्रिया कई दिन चलेगी। विभागीय जानकारों ने बताया कि कई लोगों की फर्जी
प्रमाण पत्रों से शिक्षामित्र बनने की शिकायत है। कई के प्रमाण पत्र
संदिग्ध भी हैं। उन शिक्षामित्रों से प्रमाण पत्र मांगे गए हैं, जो सपा
सरकार में हुई समायोजन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे। तब उनके प्रमाण
पत्रों की जांच नहीं हो पाई थी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें