लखनऊ : सत्र 2004, 2007, 2008 के शासनादेश और विज्ञापन के अनुसार मौलिक
नियुक्ति करने की मांग को लेकर गुरुवार को लक्ष्मण मेला स्थल पर विशिष्ट
बीटीसी अभ्यर्थियों का धरना जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे दो
प्रदर्शनकारियों की तबियत गुरुवार को खराब हो गई।
उनका उपचार धरना स्थल पर
ही सहयोगियों द्वारा करवाया गया। प्रदर्शनकारी शिवकुमार ने बताया कि
विशिष्ट बीटीसी सत्र 2004, 2007, 2008 के विज्ञापन में प्राथमिक विद्यालय,
सहायक अध्यापक पद के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। उसमें छह महीने का
प्रशिक्षण देने के बाद प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर
नियुक्ति का शासनादेश दिया गया था। शासनादेश में प्रशिक्षण से नियुक्ति तक
2500 रुपये मानदेय का प्रावधान किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद
भी नियुक्ति नहीं की जा सकी है। उनकी मांग है कि नियुक्ति करवाई जाए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें