इलाहाबाद :उप्र लोकसेवा आयोग की पीसीएस 2015 परीक्षा में चयनित एक सौ
अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं पर अंगुली उठी है। संदेह होने पर सीबीआइ
फिर से उनका मूल्यांकन कराने की तैयारी में है। इनमें शीर्ष 20 स्थानों पर
आए अभ्यर्थियों की कापियों पर भी संदेह गहराया है।
जांच टीम ने हालांकि इस
पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है लेकिन, इस मुद्दे पर मंथन किया जा रहा
है। चयनितों से हुई पूछताछ और उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की प्राथमिक जांच के
बाद चयन पर सीबीआइ का शक और भी गहराया है। 1सीबीआइ ने पिछले हफ्ते सोमवार
से इलाहाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर पीसीएस 2015 के चयनितों से पूछताछ शुरू
की थी, यह सिलसिला अब भी जारी है। दो दर्जन से अधिक पीसीएस अफसरों का चयन
संदिग्ध मिलने पर सीबीआइ ने उन्हें समन जारी कर अलग-अलग तारीखों में बुलाकर
पूछताछ की है। इसके अलावा कई टॉपरों से भी पूछताछ की तैयारी है। एसपी
राजीव रंजन के इलाहाबाद लौटने पर टॉपरों से पूछताछ हो सकती है। अब तक की
पड़ताल में सीबीआइ ने एक सौ पीसीएस अफसरों का चयन संदिग्ध पाया है। इन सभी
की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी फिर से कराया जा सकता है। सूत्रों के
अनुसार जिन चयनित पीसीएस अफसरों को सीबीआइ ने हिट लिस्ट में रखा है उनमें
कई लोगों का फंसना तय माना जा रहा है। इसके अलावा सीबीआइ उन असफल
अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का भी पुनमरूल्यांकन कराने की तैयारी में
है जिनके नंबरों से छेड़छाड़ कर चयन की रेस से बाहर कर दिया गया। सीबीआइ को
इसके ठोस प्रमाण भी मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि चयनित पीसीएस अफसरों की
उत्तर पुस्तिकाओं में हैंड राइटिंग का भी मिलान हो सकता है, क्योंकि पिछले
दिनों कैंप कार्यालय पर पूछताछ के दौरान सीबीआइ ने प्रोफार्मा भरवाने के
दौरान चयनितों की हैंड राइटिंग सुरक्षित रख ली है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें