प्रतापगढ़: योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी दो छवि चलती है। एक योगी की और
दूसरी मुख्यमंत्री की। सुबह के करीब तीन घंटे उनके योगी होने का अहसास होता
है, उसके बाद मुख्यमंत्री स्वरूप के दर्शन होते हैं।
लेकिन मंगलवार को
मंगरौरा विकासखंड के कंधई मधुपुर गांव में लोगों ने उनका एक और रूप देखा,
वह था शिक्षक रूप। वह भी तब, जब वे उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो
अभियान में बच्चों को संबोधित कर रहे थे। 1कंधई मधुपुर गांव के पंचायत भवन
में योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की रात बिताई। मंगलवार को संतों की तरह भोर
में साढ़े तीन बजे उनकी दिनचर्या शुरू हुई। स्नान-ध्यान, पूजा-पाठ और
योग-प्राणायाम करने में करीब छह बजे गए। उनके बारे में आम राय है कि वे
सुबह थोड़ी देर गाय की सेवा जरूर करते हैं और उन्हें चारा खिलाते हैं। इसको
ध्यान में रखते हुए रात में ही पांच गाय गांव से मंगवाकर विद्यालय परिसर
में बंधवा दी गई थीं। सुबह करीब सवा छह बजे खेत से हरा चारा भी मंगवाकर रख
दिया गया। इस बीच योगी आदित्यनाथ ने अखबार मंगवाया। मुख्य विकास अधिकारी
राजकमल यादव ने अफसरों को दौड़ाया। थोड़ी ही देर में अखबार उनके पास
पहुंचाया गया। कुछ देर बाद उन्होंने गो-सेवा की व्यवस्था के बारे में
जानकारी ली। उनके निर्देश पर गायों के लिए फौरन चना, गुड़ और ब्रेड मंगवाया
गया। इस बीच मंत्री, विधायक व पार्टी नेताओं का आना शुरू हो गया। चूंकि
इसी परिसर से स्कूल चलो रैली का शुभारंभ भी होना था, इसलिए स्कूली बच्चों
के साथ शिक्षक व शिक्षिकाओं का आना शुरू हो गया। शिक्षा विभाग के अधिकारी,
पुलिस व प्रशासन के आला अफसर पहले से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में दौड़भाग
कर रहे थे। इस दौरान कुछ अफसर बारी-बारी से मुख्यमंत्री के कक्ष में भी गए।
तब तक पार्टी नेताओं व मंत्रियों का आना शुरू हो गया। वे भी मुख्यमंत्री
से मिले। इधर, परिसर में ही पूजा कर रहे पुजारी को सीडीओ ने सतर्क किया।
कहा कि यहीं रहिएगा, मुख्यमंत्री काली देवी की पूजा करने आ सकते हैं। इस पर
पुजारी काली जी की मूर्ति के पास ही काफी देर तक खड़े रहे। करीब सात बजे
कक्ष में नाश्ता पहुंचाया गया। 7.40 बजे प्रतापगढ़ पुलिस लाइंस से
हेलीकॉप्टर गांव में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचा। 7.45 बजे योगी
आदित्यनाथ अपने कक्ष से बाहर आए। सुरक्षा मे लगी सिक्योरिटी ने सभी को पीछे
की ओर किया। अब यहां से योगी के बाद शिक्षक की भूमिका निभाने के बाद सीएम
की फ्लीट तैयार थी। करीब 8.20 बजे वह हैलीपैड के लिए रवाना हो गए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें