इलाहाबाद : राजकीय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रदेश
महामंत्री डॉ. रवि भूषण के नेतृत्व में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक मंजू
शर्मा से मिला और प्रमोशन व समायोजन के संबंध में वार्ता की।
महामंत्री ने
अपर निदेशक को बताया कि एलटी ग्रेड पुरुष/महिला कोटे से प्रवक्ता पदों पर
पदोन्नति 2009 से नहीं की जा रही है, जबकि लगभग 2100 पद प्रवक्ता प्रमोशन
के रिक्त पड़े हैं और शिक्षकों को उनका हक न देकर समायोजन किया जा रहा।
वहीं एलटी पुरुष संवर्ग से प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति 2013 से नही की
जा रही है। इस कोटे के 55 प्रतिशत पद (जो लगभग 500 हैं) के खाली होने के
कारण शिक्षण व्यवस्था बेपटरी हो गई है। लेकिन, दिसंबर 2016 तक शिक्षकों की
गोपनीय आख्या प्राप्त होने के बाद भी प्रमोशन न करना शिक्षकों की समझ से
परे है। प्रमोशन न हुआ तो बेमियादी धरना किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें