महराजगंज : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा
अधिकारियों द्वारा की गई जांच में 80 परिषदीय विद्यालयों में 105 सरप्लस
शिक्षक सूचीबद्ध किए गए। सूचीबद्ध किए गए शिक्षकों को अधिक छात्रों वाले
स्कूलों में समायोजित करने की तैयारी शुक्रवार को शुरू हो गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने विद्यालयों में
सरप्लस मिले सभी सूचीबद्ध शिक्षकों को आज शाम नोटिस जारी कर शनिवार को
दोपहर तक विकल्प मांगा। कहा कि दोपहर बाद आने वाले विकल्प पर विचार नहीं
किया जाएगा। इसलिए समय से उन स्कूलों का नाम लिख कर दें जहां छात्रों की
संख्या के अनुसार शिक्षक नहीं हैं। बीएसए ने बताया कि जिले के 80 परिषदीय
विद्यालयों में छात्रों की संख्या की तुलना में मानक से दो गुने शिक्षक
मिले हैं। इन सभी 105 सरप्लस शिक्षकों को सोमवार तक अधिक छात्र संख्या वाले
परिषदीय विद्यालयों में समायोजित कर दिया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षा
अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें