लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
Govt Jobs : Opening
शिक्षामित्रों को उनकी स्वेच्छा के बगैर ही उनके मूल तैनाती वाले स्कूलों में भेजने के विकल्प भरवाए जा रहे
समायोजित शिक्षामित्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने बीएसए
दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। इसके बाद शिक्षामित्रों ने एडी
बेसिक से मिलकर उन्हें अपनी दिक्कतें बताईं।
बीएसए कार्यालय पर धरना देते हुए जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि शासन के
आदेशों का उल्लंघन करते हुए बीएसए ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत
शिक्षामित्रों को उनकी स्वेच्छा के बगैर ही उनके मूल तैनाती वाले स्कूलों
में भेजने के विकल्प भरवाए जा रहे हैं। केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को
दूसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने इस पर चर्चा के लिए बीएसए तनुजा त्रिपाठी से
बात करने की कोशिश की लेकिन उनके दफ्तर न पहुंचने से वार्ता नहीं हो सकी।
इसके बाद शिक्षामित्र अपनी दिक्कतों को लेकर एडी बेसिक से मिले। उन्होंने
आश्वासन कि इस संबंध में वह बीएसए से बात करेंगे। अगर गलत आदेश जारी किया
गया है तो उसे संशोधित कराया जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें