अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
(यूपीएचईएससी) ने शुक्रवार को प्रदेश के अशासकीय कॉलेज में भौतिक विज्ञान
विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
कर दिया। इसमें मनोज कुमार उपाध्याय ने टॉप किया है। आयोग शनिवार को जंतु
विज्ञान विषय के लिए हुई शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी कर सकता है।
इस
भर्ती परीक्षा में 72 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया
है, जबकि 17 अभ्यर्थियों को योग्यताक्रम के आधार पर प्रतीक्षा सूची में
शामिल किया गया है। परीक्षा में मनोज कुमार उपाध्याय ने जहां टॉप किया,
वहीं मोहम्मद अवैश दूसरे और शिशिर शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। आयोग की सचिव
वंदना त्रिपाठी के अनुसार अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में सामान्य
वर्ग के 45, अन्य पिछड़ा वर्ग के 14 और अनुसूचित जाति वर्ग के 13 अभ्यर्थी
शामिल हैं। इन सभी अभ्यर्थियों का चयन विज्ञापन संख्या 46 के तहत आयोजित
शिक्षक भर्ती के तहत किया गया है। चयन परिणाम आयोग के पोर्टल
‘www.uphesconline.in’ पर भी उपलब्ध है। संबंधित अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक
एक सप्ताह बाद आयोग के पोर्टल पर देख सकते हैं। सचिव के मुताबिक चयनित
अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए संस्तुति उच्च शिक्षा निदेशक को भेजी जा
रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें