इस बीच वहां किसी शराबी ने भी पहुंचकर काफी देर तक बवाल किया। इससे नगर शिक्षा अधिकारी को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट के लिए विधेयक राज्यसभा में प्रस्तुत
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- त्रिपुरा 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ा स्पष्टीकरण: 23 अगस्त 2010 से पहले की भर्ती में TET जरूरी नहीं, इस 2013 के पत्र में कुछ ऐसा ही दिया
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- CTET 2026 उम्मीदवार ध्यान दें: OMR Sheet + Calculation Sheet प्राप्त करने का मौका
Govt Jobs : Opening
काउंसलिंग सूची चस्पा न होने से डायट में शिक्षकों का हंगामा
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में काउंसलिंग के लिए नगर के
स्कूूलों की सूची काफी विलंब से चस्पा की गई। इससे वहां मौजूद बेसिक शिक्षा
विभाग के शिक्षकों ने कई बार हंगामा किया।
इस बीच वहां किसी शराबी ने भी पहुंचकर काफी देर तक बवाल किया। इससे नगर शिक्षा अधिकारी को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
बेसिक के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के तमाम विद्यालयों में स्वीकृत से
ज्यादा टीचर तैनात हैं। इसके दूसरे स्कूलों में समायोजन के लिए डायट में
काउंसलिंग कराई जानी थी। इसमें नगर और ग्रामीण दोनों ही जगहों से 260
टीचरों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इसके लिए बीएसए तनुजा त्रिपाठी
सहित विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे। काउंसलिंग को आए बड़ी संख्या में
टीचर वहां अव्यवस्थाओं से नाराज दिखे। सुबह से आए नगर के स्कूलों के टीचर
की सूची ही चस्पा नहीं थी। कई घंटे इंतजार के बाद भी लिस्ट न लगने पर
गुस्साए शिक्षकों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच वहां कोई शराबी भी
घुस आया। इससे काफी देर तक वहां अफरातफरी मची रही। शिक्षकों ने इसकी शिकायत
शिक्षक नेता हरीबाबू सक्सेना से भी की। शाम को नगर शिक्षा अधिकारी के सूची
चस्पा करने के बाद शिक्षकों की काउंसलिंग हो सकी। इस संबंध में बीएसए
तनुजा त्रिपाठी का कहना है कि तैयारियों में कुछ चूक की वजह से शहर के
स्कूलों की सूची लगाने में देरी हुई थी।
इस बीच वहां किसी शराबी ने भी पहुंचकर काफी देर तक बवाल किया। इससे नगर शिक्षा अधिकारी को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें