Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

राजस्व निरीक्षकों व नायब तहसीलदारों की होगी भर्ती, जानिए कितने पदों पर होंगी यह भर्तियां

लखनऊ। राजस्व परिषद अगले 100 दिनों में राजस्व निरीक्षकों के रिक्त 2900 व नायब तहसीलदारों के रिक्त 602 पदों को भरने का फैसला किया है। इससे पिछले कई वर्ष से पदोन्नति का इंतजार कर रहे राजस्व संवर्ग के कर्मियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। फील्ड में राजस्व प्रशासन के कामकाज में भी तेजी आएगी।



राजस्व परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व निरीक्षकों के रिक्त पदों पर तय अनुपात में (76:22:02) लेखपालों, संग्रह अमीनों व भूमि अध्याप्ति अमीनों की पदोन्नति की जाती है। वर्तमान में राजस्व निरीक्षक के करीब 2900 पद खाली हैं। परिषद ने चयन वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक कर ली है। करीब 2,000 से अधिक लेखपालों, संग्रह अमीनों व भूमि अध्याप्ति अमीनों के पदोन्नति की संभावना है। इनकी पदोन्नति के आदेश जल्दी ही जारी होंगे। चयन वर्ष 2021-22 के रिक्त पदों पर आगे पदोन्नति की कार्रवाई कर राजस्व निरीक्षक के बकाया रिक्त पदों को भरा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news