इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में 10768 पदों वाली एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरुष/महिला भर्ती 2018 ) की लिखित परीक्षा से आखिरकार असमंजस खत्म हुआ।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा 24 जून को होगी। इससे पहले इस भर्ती की लिखित परीक्षा 6 मई को होनी थी और इस बावत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपने करियर परीक्षा कैलेंडर में इसका इसकी घोषणा भी कर रखी थी।
6 मई को नहीं 24 जून को परीक्षा
बता दें कि इस भर्ती में आवेदन के दौरान अर्हता व अन्य विवादों को लेकर मामला हाईकोर्ट जाने के बाद इस भर्ती परीक्षा पर संकट के बादल मंडराने लगे थे और 6 मई को होने वाली लिखित परीक्षा औपचारिक रूप से टल गई थी । लेकिन अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है कि 6 मई को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की परीक्षा नहीं होगी। यह परीक्षा जून महीने में 24 तारीख को होगी ।
मिल गई राहत
10 हजार से अधिकपदों वाली एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में नई तारीखों की घोषणा के बाद अब उन अभ्यर्थियों को राहत मिल गई है, जिन्होंने हाईकोर्ट के आदेश पर हाल ही में आवेदन किया था। अब उन्हें तैयारियों के लिए समय मिल जाएगा और वह आसानी से परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें कि मंगलवार को लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था और आंदोलन की चेतावनी दी थी। वहीं, आयोग ने भी बैठक कर इस भर्ती की लिखित परीक्षा का की डेट्स पर विचार किया और नई तारीखों की घोषणा कर दी। इस भर्ती में 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे और आयोग को 10768 पदों के सापेक्ष साढ़े 7 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें