इलाहाबाद : इलाहाबाद जनपद के विकास खंड करछना का बुधवार को जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में कई
विद्यालयों में ताला लटका मिला व शिक्षक मौके से गायब मिले। अनुपस्थित
शिक्षकों का वेतन काटने का आदेश दिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने
शब-ए-बरात का बुधवार को पूर्व में घोषित आदेश रद कर दिया था। बीएसए सुबह
सात बजे करछना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चनैनी पहुंचे। यहां सहायक
अध्यापिका पूनम वर्मा अनुपस्थित पाई गईं। उनका एक दिन का वेतन रोकने के
आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय जगौता में प्रधान अध्यापिका
अंजुम तनवीर, सआ. रीता त्रिपाठी व सआ. दीप्ति निगम अनुपस्थित पाई गईं।
प्रधान अध्यापिका का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। बाकी का एक दिन
का वेतन काटने को कहा गया है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भटेवरा पहुंचे।
यहां सात बजकर 25 मिनट पर प्रधान अध्यापिका आशा सिंह, शिक्षा मित्र जमीला व
रेनू मिश्र अनुपस्थित पाई गईं। आशा सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया
गया है बाकी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश किया गया है। इसी तरह
प्राथमिक विद्यालय सोनाई में प्रधान अध्यापक कृष्ण कुमार शुक्ल, सअ. छाया
रानी, विभा सिंह, पारसनाथ, शिक्षा मिश्र शकुंतला सिंह अनुपस्थित मिले।
कृष्ण कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने व बाकी का एक दिन का वेतन रोकने
को कहा गया है। प्राथमिक विद्यालय लखरावा में प्रधान अध्यापिका सुनीता सरोज
शिक्षा मिश्र अभिलाषा 28 अप्रैल से अनुपस्थित पाया गया। यही नहीं शिक्षा
मित्र इंदू कुशवाहा भी मौके से गायब मिले। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहबरा
में प्रधान अध्यापक सतीश चंद्र पांडेय का वेतन विद्यालय में बच्चों के न
होने वा परिवेश खराब होने के कारण रोक दिया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें