कौशांबी : जिले में प्रक्रिया में शामिल 10 अभ्यार्थियों को नियुक्ति
पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई है। इनकी डिग्री संदिग्ध होने की शिकायत
की गई थी। जागरण में इस बावत खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम मनीष कुमार
वर्मा ने नियुक्ति पत्र रोकने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि जांच के
बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। आठ संदिग्ध चयन प्रक्रिया से पहले ही बाहर
किए जा चुके हैं।
मार्च 2017 में परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक के 12460 पदों के लिए का
विज्ञापन जारी हुआ था। जिले में 108 पदों के लिए करीब 450 बीटीसी
उपाधिधारकों ने आवेदन किया है। हफ्ते भर पहले कुछ अभ्यर्थियों ने डीएम से
शिकायत की थी कि 18 लोगों की डिग्री संदिग्ध है। डीएम ने बीएसए व डायट
प्राचार्य की कमेटी से जांच कराई तो आठ अभ्यर्थियों के अंक व प्रमाण पत्र
संदिग्ध मिले। बीते सोमवार आठों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर उनके खिलाफ
एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। मंगलवार को भी कई अभ्यार्थियों ने
10 दावेदारों के दस्तावेजों पर सवाल उठाए। इसे भी जागरण ने प्रमुखता से
प्रकाशित किया। डीएम ने इस मामले में बीएसए की इस बात को खारिज कर दिया कि
नियुक्ति पत्र दे दिया जाना चाहिए,जांच पूरा होने तक वेतन रोका जा सकता है।
अब बीएसए एमआर स्वामी का कहना है कि संदिग्ध प्रमाण पत्र होने पर नियुक्ति
पत्र नहीं दिए जाएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें