Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मुख्यमंत्री के आश्वासन पर माने शिक्षामित्र, अपना धरना किया खत्म

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : पिछले तीन दिनों से राजधानी में डेरा डाले शिक्षा मित्रों ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता के बाद अपना धरना खत्म कर दिया।
सरकार ने साफ कर दिया है कि शिक्षामित्रों के लिए उसने संवेदनात्मक स्तर पर फैसले लिए हैं। फिलहाल, कोई नई घोषणा नहीं होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत का सिलसिला जारी रखते कहा है कि राज्य सरकार के समक्ष एकमत प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया जाए। उस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। शिक्षामित्रों ने भी वार्ता को सकारात्मक बताया है।
शिक्षामित्रों के राज्यव्यापी आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार ने अपना दांव पहले ही चल दिया था और उन्हें मूल पदों पर वापस करने के साथ ही मानदेय दस हजार किए जाने और टीईटी का कार्यक्रम भी जारी कर दिया था। इसके बावजूद तीसरे दिन भी लक्ष्मण मैदान पर शिक्षामित्र दिन भर डटे रहे। दोपहर बाद प्रशासन ने उनकी गिरफ्तारी की योजना बना ली थी और सैकड़ों बसों को जमा भी कर लिया गया था लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात को हरी झंडी दे दी। इससे पूर्व सायंकाल विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news