Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

D.EL.ED online counseling: डीएलएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन सीट आवंटन शुरू

दो वर्षीय डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) प्रशिक्षण 2017-18 की 2.11 लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन सीट एलॉटमेंट सोमवार दोपहर बाद शुरू हो गया।
वेबसाइट पर बहुत अधिक दबाव होने के कारण बीच-बीच में हैंग हो जा रही थी। जिसके चलते आवेदक पूरा दिन परेशान रहे। पहली बार ऑनलाइन सीट एलॉट की जा रही है। इसके लिए एनआईसी ने वेबसाइट www.updeled.gov.in तैयार की है। वेबसाइट पर अपनी रैंक जानें (नो योर रैंक) पर अभ्यर्थियों की रैंक दी गई है। 28 से 30 अगस्त तक एक से 40 हजार रैंक तक वाले अभ्यर्थियों को सीट एलॉटमेंट का अवसर दिया गया है। इनके संस्था आवंटन की सूचना 31 अगस्त को वेबसाइट पर मिलेगी। इसी प्रकार 40001 से एक लाख तक रैंक वाले और पूर्व के छूटे अभ्यर्थी एक से चार सितंबर तक संस्था आवंटन का विकल्प दे सकेंगे। अभ्यर्थियों के विकल्प चुनने की संख्या पर कोई बाध्यता नहीं है। वह एक बार में ही उपलब्ध सभी संस्थानों का विकल्प वरीयता क्रम में दे सकता है। जिससे उसकी मेरिट के अनुसार किसी एक प्रशिक्षण संस्थान का आवंटन होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से लिए गए ऑनलाइन आवेदन में कुल 7,19,429 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news