इलाहाबाद : लोअर सबॉर्डिनेट परीक्षा 2015 का इंटरव्यू दे चुके
अभ्यर्थियों को उप्र लोकसेवा आयोग की लेटलतीफी बेचैन करने लगी है। परिणाम
पूरा न बन पाने के चलते आयोग अपने दावे पर खरा नहीं उतरा है। इस महीने
रिजल्ट घोषित होने के आसार भी कम हैं।
ऐसे में परिणाम के लिए अभ्यर्थियों
का इंतजार अगले महीने ही खत्म हो सकता है।1 गौरतलब है कि लोअर सबॉर्डिनेट
मुख्य परीक्षा के सफल 2113 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 23 फरवरी को पूरे हो
चुके हैं। इसमें 11 प्रकार के 635 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग का दावा था
कि 15 मार्च तक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी भी कर
ली गई थी जिससे अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई थी। आयोग के सूत्र बताते हैं
कि परिणाम अभी पूरी तरह से तैयार ही नहीं हो सका है, जिसके चलते इसे
परीक्षा समिति के पास भेजा नहीं जा सका है। सूत्र बताते हैं कि परिणाम
तैयार करने में आयोग के सामने फिर विशेषज्ञों की कमी आड़े आ गई है। हालांकि
आयोग के अधिकारी भरपूर प्रयास में भी हैं कि इसी माह परिणाम घोषित हो जाए,
जबकि वर्तमान स्थिति कुछ और ही कह रही है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें