बनबसा (चंपावत) के बमनपुरी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के हाल बेहाल
हैं। यह विद्यालय एक शिक्षामित्र के भरोसे संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने
इस सत्र में शिक्षक नियुक्त न किए जाने पर अपने बच्चों को का दाखिला अन्य
स्कूल में करने की धमकी दी है।
15 जुलाई 2015 को स्कूल की
प्रधानाध्यापिका जीवंती खनका का स्थानांतरण होने के बाद से अब तक यहां कोई
दूसरा शिक्षक नही भेजा गया। ग्राम बमनपुरी के 36 छात्र-छात्राएं स्कूल में
अध्ययन कर रहे हैं। स्कूल की एकमात्र शिक्षामित्र तारा भट्ट ने बताया कि
स्कूल में तीन सामान्य जाति और शेष 33 विद्यार्थी अनुसूचित जाति-जनजाति
वर्ग के हैं। बताया कि पांच कक्षाओं को संचालित करने में खासी परेशानियों
का सामना करना पड़ रहा है। पांच कक्षाओं के लिए स्कूल में तीन कक्ष हैं,
जिनमें से एक कक्ष बरसात में टपकता है। ग्रामप्रधान गिरधारी लाल ने बताया
कि कई बार प्रशासन और शिक्षा विभाग से गुहार लगाई जा चुकी है किंतु हालात
जस के तस हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें