अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब
आगे का एजेंडा भी तय कर दिया है। इस साल चार लाख सरकारी पदों पर भर्ती कर
बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएगी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी जंग का ऐलान करते हुए सरकार ने एक पोर्टल लांच
किया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति आडियो या वीडियो भेज कर रिश्वतखोरी की
शिकायत कर सकता है। यही नहीं गरीब किसानों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने
मिट्टी खनन को रायल्टी से मुक्त कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बड़े ऐलान सोमवार को किए। सरकार ने पहली सालगिरह पर ‘एक साल नई मिसाल’ का नारा दिया है।
प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ में एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम किया गया।
जिसमें राज्यपाल रामनाईक, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व सरकार के
मंत्री, भाजपा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
यहां होगी भर्तियां
सीएम ने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर, ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, नगर
निकायों में अधिशासी अधिकारी व माध्यमिक व बेसिक शिक्षा के स्कूलों में
शिक्षकों के पदों पर भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी।
प्रमुख विभागों में 1,56,665 पद खाली
पुलिस-पीएसी सिपाही- 34,716
पुलिस में निरस्त हुई- 3307
बेसिक शिक्षा- 68,500
माध्यमिक शिक्षा- 10,768
डिग्री कॉलेज- 12,000
परिवहन निगम- 10,056
पीएमएस चिकित्सक- 7000
राजस्व लेखपाल - 3300
निकाय- 1500
समाज कल्याण- 100
आवास- 100
पंचायती राज- 432
पीडब्ल्यूडी - 3210
जल निगम - 800
पिछड़ा वर्ग कल्याण- 248
पर्यटन - 113
वाणिज्य कर - 430
रेशम विभाग - 35
उद्यान एवं प्रसंस्करण- 50
भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई सरकार
भाजपा सरकार ने रुकी भर्तियां शुरू करने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का
गठन इसी साल किया। आयोग ने वीडीओ के 3133 पदों के लिए रुकी इंटरव्यू
प्रक्रिया शुरू कर दी है। व्यायाम प्रशिक्षक के 42, व्यायाम प्रशिक्षण व
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 652 पदों पर
भर्ती को आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए 23 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि 33 हजार करोड़ रुपए की लागत से कानपुर, आगरा और मेरठ में
मेट्रो की योजना की कार्ययोजना लाई जा रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की
मेट्रो योजना भी सितंबर 2018 तक चालू हो जाएगी।
सीएम ने अपनी सरकार की पहली सालगिरह पर प्रदेश में भ्रष्टाचार पर प्रहार
करने के ई संवाद पोर्टल लांच किया। इस पोर्टल पर कोई सुबूत के तौर पर
आडियो और वीडियो लोड़ कर रिश्वतखोरी की शिकायत कर सकता है और इसमें शिकायत
करने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- UP 29334 Latest News - UPTET JRT 6th Merit list Cut off Final Selection List
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें