लखनऊ : पहली अप्रैल से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में एनसीईआरटी के
अनुरूप पाठ्यक्रम लागू करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घोषणा का
शिक्षाविदों ने स्वागत किया है लेकिन कुछ एहतियात बरतने की भी सलाह दी है।
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभागों के पूर्व निदेशक एलपी पांडेय का कहना है
कि राष्ट्रीय पैटर्न पर यदि पाठ्यक्रम बनाया जाता है तो यह एकरूपता के
लिहाज से उचित है। वहीं यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि मौजूदा पाठ्यक्रम
है, नए सिलेबस के लागू होने पर उसकी महत्ता और गहराई बनी रहे। माध्यमिक
शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक कृष्ण मोहन त्रिपाठी के मुताबिक प्रदेश में
सीबीएसई के अनुरूप पाठ्यक्रम लागू करने पर गणित और विज्ञान विषयों में तो
ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
चार लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी : योगी ने कहा कि सरकार 64 विभागों में चार
लाख पदों पर नियुक्तियां जल्द ही करने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू
कर दी गई है। प्रदेश में सरकारी पदों पर नियुक्ति की यह सबसे बड़ी योजना
है।
और भव्य होगी काशी की देव दीपावली: विकास के साथ सरकार अपने हंिदूुत्व के
एजेंडे पर इस साल भी कायम रहेगी। अयोध्या के दीपोत्सव, ब्रज के रंगोत्सव के
साथ सरकार अब काशी में देव दीपावली को और भव्य तरीके से मनाएगी। चित्रकूट
के संकीर्तन का भी भव्य तरीके से आयोजन होगा। इसी क्रम में कुंभ में ‘मल्टी
मीडिया डिजिटल म्यूजियम’ की स्थापना जिसमें देवासुर संग्राम से लेकर कुंभ
का सारा इतिहास होगा। अयोध्या में प्रस्तावित रामकथा संग्रहालय में पूरा
रामचरित मानस जीवंत होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें