उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया. 'एक साल, नयी मिसाल' नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही विभिन्न विभागों में 4 लाख भर्तियां शुरू करेंगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त हो गया है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार 64 विभागों में 4 लाख भर्तियां लेकर आ रही है. पुलिस, माध्यमिक, बेसिक शिक्षक, अधिशासी अधिकारी, लेखपाल जैसे पद हैं. हमने पारदर्शी तरीके से इन भर्तियों को करने की व्यवस्था की है. पिछली सरकारों की तरह इसमें कोई गड़बड़ी नहीं होगी.
सोर्स- प्रभात खबर
योगी सरकार का एक साल : एंटी करप्शन पोर्टल लांच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर 'एंटी करप्शन पोर्टल' लॉन्च किया. इस वेबपोर्टल पर कोई भी व्यक्ति ऑडियो, वीडियो भेजकर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकता है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी एक साल की उपलब्धियां गिनायी. प्रदेश सरकार ने अपने एक साल पूरे होने पर नया नारा 'एक साल नई मिसाल' तैयार किया है. इस संबंध में सरकार ने एक पुस्तिका भी जारी की.
योगी ने कहा, ''सरकार भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया अपना रही है. पिछले एक साल में 192 अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त रहने पर कार्रवाई की गयी है. एंटी करप्शन पोर्टल लॉन्च किया जा रहा है ताकि भ्रष्टाचार का खात्मा हो. प्रदेश में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार संबंधी वीडियो अगर उस पर अपलोड कर दे तो उस पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे. भ्रष्टाचार, गुंडाराज और अराजकता की पूर्व की सरकारों के अनैतिक कार्य हमने खत्म किए. हमने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है.''
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें