68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा 27 मई को होने जा रही है। मगर आवेदकों को
अभी तक इसके पाठ्यक्त्रम की सही जानकारी नहीं है। पिछले वर्ष दिसम्बर से
चल रही भर्ती प्रक्त्रिया अब तक विवादों में ही है। बरेली के कई आवेदकों ने
बताया कि भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्त्रम दो बार संशोधित हो चुका है। उसके
बाद भी अभी स्थिति साफ नहीं है।
40 नम्बर के हिंदी और अंग्रेजी के
खंड को संशोधित कर उसमें संस्कृत भाषा को भी जोड़ दिया गया है। अब लोग इस
असमंजस में हैं कि संस्कृत में कितने अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे? इसका
कोई जवाब परीक्षा नियामक ने भी नहीं दिया है। दूसरी तरफ अभी भी बेसिक
शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर पुराना पाठ्यक्त्रम ही उपलब्ध है। संशोधित
पाठ्यक्त्रम अब तक अपलोड नहीं किया गया है। ऐसे में इस परीक्षा का प्रकरण
दुबारा कोर्ट में जाना लगभग तय है।
आरटीई एक्टिविस्ट रबीअ बहार का
कहना है कि 23 मई को इस भर्ती परीक्षा में उर्दू भाषा भी जोड़ने का आदेश हो
सकता है। उर्दू भाषा से बीटीसी करने वाले अभ्यर्थियों ने हाइकोर्ट की
इलाहाबाद खंडपीठ में केस दाखिल कर रखा है जिसकी 23 मई को अंतिम सुनवाई है।
बता दें कि शिक्षामित्रों के पदों पर ये भर्ती की जा रही है। पहली बार
सरकार शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित कर रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें