शिक्षामित्रों मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
योगी सरकार के खिलाफ शिक्षामित्रों ने खोला मोर्चा
जिले के शिक्षामित्रों ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार
को कचहरी में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने
आरोप लगाया कि सरकार की उपेक्षा के चलते अभी तक 500 शिक्षामित्रों ने मौत
को गले लगा लिया है।
शिक्षामित्रों मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को आयोजित
धरना-प्रदर्शन में शिक्षामित्रों ने अपनी बर्बादी के लिए सूबे की योगी
सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि 25 जुलाई 2017
को सुप्रीम कोर्ट ने सूबे की योगी सरकार की लचर पैरवी के चलते मुकदमा खारिज
कर दिया था। उन्होंने शिक्षामित्रों को समान कार्य, समान वेतनमान की मांग
करते हुए वाराणसी जेल में बंद शिक्षामित्रों का मुकदमा वापस लेने की मांग
की है। शिक्षामित्रों ने योगी सरकार पर अपना गुस्सा दिखाते हुए चेताया है
कि जब तक मानदेय की बढ़ाने की घोषणा नहीं की जाती है, तब तक आंदोलन जारी
रहेगा। कचहरी में चलने वाला धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस
मौके पर पंकज सिंह, आशा पांडेय, मो.तौफीक, संतोष यादव, जगतपाल, राम सिंह,
जावेद,उमर, विवेक सिंह, शिवकुमार, राजकुमार सिंह, गंगाराम दुबे, उदयशंकर
आदि मौजूद रहे।
शिक्षामित्रों मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें