जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : काफी समय धैर्य रखने के बाद शिक्षामित्र
अपनी मांगों को लेकर फिर मुखर हो गए। तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के पहले दिन
शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय में एकत्र होकर हुंकार भरी। समान कार्य
समान वेतन सहित चार प्रमुख मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शिक्षामित्रों ने बीएसए
कार्यालय परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में डेरा जमाया। अध्यक्ष अनुराग
पांडेय ने कहा कि संशोधित अध्यादेश लाकर सहायक अध्यापक पद पर शिक्षामित्रों
को बहाल किया जाएगा। 62 वर्ष तक सेवा की नियमावली, शिक्षामित्रों के मृतक
आश्रितों को सरकारी नौकरी, शिक्षामित्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस
लिए जाने की मांग उठाई गई। बीएसए अनिल कुमार से मिलकर मांगपत्र दिया। 1754
शिक्षामित्रों को मानदेय प्रस्ताव
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 2018-19 की कार्ययोजना व बजट में
1754 शिक्षामित्रों को मानदेय के लिए प्रावधान प्रस्तावित कर दिया गया है।
गत वर्ष की गई त्रुटि के कारण ही इस समय 1754 के बजाय 1079 शिक्षामित्रों
का बजट आ रहा। धरने में दीपक भास्कर, धर्मेश पाल, संजय मिश्रा, नागेश
गंगवार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें