खुशबू बनकर गुलों से उड़ा करते हैं, धुआं बनकर पर्वतों से उड़ा करते
हैं, हमें क्या रोकेंगे ये जमाने वाले, हम पंखों से नहीं हौसलों से उड़ा
करते हैं। शाहाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पेड़हथा के
प्रधानाध्यापक पंकज त्रिपाठी ने अपने जुनून से ऐसी ही मिसाल पेश की है।
बिना विभाग की मदद से उन्होंने मॉडल विद्यालय बनाया है। स्वच्छ विद्यालय
पुरस्कार योजना में 98 अंक हासिल कर यह विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार की
दौड़ में भी शामिल हो गया। जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर इस प्राथमिक
विद्यालय की इमारत तीन दशक पुरानी है। प्रधानाध्यापक पंकज त्रिपाठी की वर्ष
2011 में विद्यालय में नियुक्ति हुई। ढाई वर्ष पहले पंकज त्रिपाठी ने
विद्यालय को आधुनिक विद्यालय बनाने का संकल्प लिया और उसे पूरा करके
दिखाया। मुख्य गेट से प्रवेश करते ही गणित के कुछ ज्यामितीय रेखांकन स्वत:
आपका ध्यान आकर्षित करते हैं, जिसमें त्रिभुज, वर्ग, आयत, वृत्त आदि को
भूमि पर ईंटों के माध्यम से चित्रित किया है। प्रधानाध्यापक ने अपने सहयोगी
अध्यापक प्रकाश बाबू, सचिन मिश्र और नूतन की मदद से बनाए इस मॉडल विद्यालय
के चालू शैक्षिक सत्र में 132 बच्चों का पंजीकरण हुआ है। बच्चों को शिक्षा
की धारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण का पाठ
भी पढ़ाया जाता है। विद्यालय में वाटर हार्वे¨स्टग सिस्टम बनाया गया, जिसे
देख कई गांव के लोगों ने भी अपने घरों में इसे बनवाया है। प्रधानाध्यापक
पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि विद्यालय के ही एक अन्य सहयोगी रामनिवास ने
करीब 400 पौधे लगाए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस के उत्साहवर्धन
से विद्यालय शिखर तक पहुंच पाया। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरपी
त्रिपाठी विद्यालय ने भी माना कि विद्यालय में बेहतर कार्य हुए हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 🌸 महिला अवकाश 2026 | व्रत एवं पर्व की पूरी सूची
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें