इलाहाबाद : जनपद के अधिकतर विद्यालयों में शिक्षकों के गले मे आइ कार्ड
नहीं दिखा। हद तो ये हो गई कि विद्यालय के सूचनापट पर प्रधानाध्यापक एवं
सहायक फोटो की तक चस्पा नहीं की गई थी। कुछ विद्यालयों में उपस्थिति पंजिका
में फोटो भी नहीं चस्पा थी, कुछ में फोटो बिना नाम के चिपका कर छोड़ दिया
गया।
दैनिक जागरण की मुहिम ‘ऐसे में कैसे पढ़ेंगे’ को लेकर बुधवार को हमारी
मुहिम शिक्षकों की पहचान और और विद्यालय की सूचना पर रही। बुधवार को जागरण
टीम पड़ताल के क्रम में प्राथमिक विद्यालय एलनगंज, प्राथमिक विद्यालय
सोहबतियाबाग, प्राथमिक विद्यालय नया कटरा, प्राथमिक विद्यालय शिवकुटी,
प्राथमिक विद्यालय राजापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर, प्राथमिक
विद्यालय बहराना, उच्च प्राथमिक विद्यालय नया कटरा, प्राथमिक विद्यालय साउथ
मलाका, प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर, प्राथमिक विद्यालय पुरान मम्फोर्डगंज
शामिल रहे। नगरीय क्षेत्र के विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने आइकार्ड
पहने नहीं दिखी। अधिकतर अध्यापकों ने कहा कि उनका आइकार्ड घर छूट गया है,
कुछ ने विभाग से न मिलने की शिकायत की। उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति को
लेकर स्थिति असमंजस की स्थिति रही। ग्रामीण अंचलों में भी कमोबेश यही
स्थिति रही। 1निर्देश के बाद भी अनदेखी1प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक
विद्यालयों में अध्यापकों को पहचान पत्र गले में पहनकर छात्र-छात्रओं को
पढ़ाना चाहिए। उनकी फोटो विद्यालय के सूचनापट पर अंकित होनी चाहिए। इससे
विद्यालयों में प्रॉक्सी (किसी शिक्षक के स्थान पर पढ़ा रहे) शिक्षकों पर
रोक लगेगी। शासन की ओर से यह स्पष्ट निर्देश मंडलायुक्त के माध्यम से दिया
जा चुका है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें