कन्नौज : उच्च प्राथमिक विद्यालय कनौली शिक्षकों-कर्मियों की लापरवाही
का आलम देखिए, छुट्टी के बाद स्कूल स्टाफ छात्र को कमरे में बंद करके घर
चला गया। काफी देर तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसे खोजते हुए
स्कूल पहुंचे। वहां छात्र के कमरे में बंद मिलने पर परिवारीजन ने जमकर
हंगामा किया।
इस लापरवाही को लेकर प्रधानाध्यापिका और अनुचर निलंबित कर
दिया गया है।1विकासखंड उमर्दा की ग्राम पंचायत कनौली के उच्च प्राथमिक
विद्यालय में सगरा कनौली गांव निवासी सुरेश चंद्र का पुत्र मनीष कुमार
कक्षा आठ का छात्र है। बुधवार को मनीष स्कूल गया था और दोपहर एक बजे छुट्टी
होने पर प्रधानाध्यापिका इदरीशा बेगम ने विद्यालय बंद करने के लिए चाबी
छात्रों को दे दी। छात्रों ने बिना देखे ही कक्षा में मनीष को बंद कर दिया
और ताला लगाकर चाबी प्रधानाध्यापिका को सौंप दी। इसके बाद पूरा स्टाफ
अपने-अपने घरों को रवाना हो गया। दोपहर दो बजे तक मनीष के घर न पहुंचने से
परिवारीजन तलाश करते हुए विद्यालय पहुंचे। यहां पर आवाज देने पर कमरे में
बंद मनीष ने पुकार लगाई। कक्षा में ताला लगा होने से परिवारीजन ने हंगामा
कराना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी रवींद्र
कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी व खंड शिक्षाधिकारी जय सिंह
को दी। सूचना पाकर बीएसए व एबीएसए मौके पर पहुंचे और कक्षा का ताला तोड़कर
मनीष को बाहर निकाला।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें