राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : राजकीय इंटर कालेज में प्रवक्ता चयन
के लिए साक्षात्कार यूपी पीएससी में इसी महीने होंगे। इसमें प्रवक्ता
अर्थशास्त्र पद के लिए साक्षात्कार 17 जुलाई तथा प्रवक्ता फारसी व संस्कृत
के लिए साक्षात्कार 18 जुलाई को होंगे।
ने उप्र विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा
(पुरुष शाखा) के अधीन 29 दिसंबर 2012 को विज्ञापित प्रवक्ता पदों के लिए
स्क्रीनिंग परीक्षा 14 जून 2015 को कराई थी। इसके आधार पर प्रवक्ता
अर्थशास्त्र, प्रवक्ता फारसी और प्रवक्ता संस्कृत के पदों पर चयन के लिए
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तारीखें निश्चित की गई हैं। आयोग के अनुसचिव
सतीश चंद्र मिश्र ने बताया है कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के
अनुक्रमांक / रजिस्ट्रेशन संख्या, आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए
हैं। अभ्यर्थी इस वेबसाइट से साक्षात्कार पत्र, आवेदन पत्र, अन्य पत्रक आदि
डाउन लोड कर प्रिंट करा लें। उसे भरकर साक्षात्कार के समय अवश्य लाएं।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन सुबह नौ बजे आयोग के यमुना भवन में
पहुंचने के लिए कहा गया है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 🌸 महिला अवकाश 2026 | व्रत एवं पर्व की पूरी सूची
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें