जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली: स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में
जुटी सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की होने वाली भर्ती में बड़ा
बदलाव किया है।
इसके तहत बीएड करने वाले भी अब इन स्कूलों में पढ़ा
सकेंगे। हालांकि इन्हें भर्ती के दो साल के भीतर छह महीने का एक ब्रिज
कोर्स करना अनिवार्य होगा। अभी तक एक से पांचवी तक के प्राइमरी स्कूलों में
सिर्फ डिप्लोमा करने वाले ही पढ़ा सकते हैं। हालांकि इस बदलाव को लेकर
विरोध भी शुरू हो गया है। डिप्लोमाधारी छात्रों ने इसे लेकर नाखुशी जताई
है। 1नेशनल काउंसिल आफ टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) ने नोटिफिकेशन भी जारी कर
दिया है। इसके तहत एनसीटीई ने एक से पांचवीं तक के प्राइमरी स्कूलों के लिए
शिक्षकों की जो नई योग्यता तय की है, उसके तहत डिप्लोमा इन एलीमेंट्री
एजुकेशन (डीएलएड) या उसके समकक्ष होना चाहिए या फिर स्नातक में पचास फीसद
अंक के साथ बीएड होना चाहिए। एनसीटीई का मानना है कि इससे प्राइमरी स्कूलों
को अच्छे शिक्षक मिल सकेंगे। साथ ही इससे पढ़ाई के स्तर में भी सुधार
दिखेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
- समायोजन 3.0: अनिवार्य या स्वेच्छिक? जानिए कानूनी सच्चाई और शिक्षक अधिकार
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें