यूपीपीएससी जीव विज्ञान और संगीत के पदों के लिए पीजीटी-टीजीटी की परीक्षा कराएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने 12 जुलाई को टीजीटी-पीजीटी 2016 की जीव विज्ञान और संगीत समेत आठ विषयों की भर्ती को रद्द कर दिया था।
बोर्ड ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट इन विषयों को पढ़ाया नहीं जाता है, स्कूल में इन विषयों के टीचरों की कोई आवश्यकता नहीं है।
लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) परीक्षा 2018 के माध्यम से इन दोनो विषयों टीचरों की भर्ती करेगा।
यूपीपीएससी के सचिव जगदीश ने बताया है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन सरकार को भेजा है। परन्तु सरकार से अभी कोई जबाव नही आया है। आयोग एलटी ग्रेड की होने वाली परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ है।
यूपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था उसमें पुरुषों के लिए संगीत के 8 पद और जीव विज्ञान के 336 और महिलाओं के लिए संगीत के 60 पद और जीव विज्ञान के 259 पद पर भर्ती निकली है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें