लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों की जिले के अंदर दूर के क्षेत्रों में हुई तैनाती को मद्देनजर रखते हुए उनके मूल स्थान पर तैनात करने का विकल्प दिए जाने का निर्णय लिया है।
शिक्षा मित्रों के पास अब यह विकल्प होगा कि वह अपने वर्तमान तैनाती के स्थान पर रहें या अपने घर के पास की मूल तैनाती पर जाना चाहते हों, तो उनको उनकी मूल तैनाती के स्थान पर तैनात कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार विवाहित शिक्षा मित्र महिलाओं के पास भी विकल्प होगा। वह जिले में उस स्थान का भी चयन कर सकती हैं, जहां उनकी ससुराल या घर हो और जहां उनके पति की तैनाती हो। इससे शिक्षा मित्रों को उनके घर के नजदीक रहकर विद्यालय में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
वहीं दूसरी ओर उन्हें दूर के विद्यालय में आने-जाने में होने वाले व्यय, मानसिक तनाव व परेशानी से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत भी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस कदम से शिक्षा मित्रों को कार्य करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें