उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी 2016 में
जीव विज्ञान और संगीत की भर्ती यह कहते हुए निरस्त कर दी कि यह दोनों विषय
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ाए ही नहीं जाते हैं।
वहीं लोक सेवा आयोग
सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) परीक्षा 2018 के तहत इन
दोनों विषयों के लिए चयन कर रहा है। 29 जुलाई को इन विषयों सहित बाकी
विषयों के लिए लिखित परीक्षा होनी है।
आयोग और बोर्ड की चयन प्रक्रिया में अंतर बस इतना होता है कि आयोग
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए चयन करता है जबकि चयन बोर्ड सहायता
प्राप्त इंटर कॉलेजों के लिए चयन करता है। 15 मार्च 2018 को जारी एलटी
ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के विज्ञापन में पुरुषों के लिए जीव विज्ञान के
336 और संगीत के आठ तथा महिलाओं के जीव विज्ञान के 259 और संगीत के 60 पद
विज्ञापित किए गए हैं।
चयन बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने 12 जुलाई को टीजीटी-पीजीटी 2016
के तहत विज्ञापित जीव विज्ञान और संगीत समेत आठ विषयों की भर्ती को यह कहते
हुए निरस्त कर दिया था कि यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से
उन्हें भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हाईस्कूल स्तर पर जीव विज्ञान का पद
समाप्त कर दिया गया है जबकि हाईस्कूल तथा इंटर स्तर पर संगीत नाम का कोई
विषय निर्धारित ही नहीं है। टीजीटी-पीजीटी 2016 में जीव विज्ञान के 304 और
संगीत के 23 पद विज्ञापित किए गए थे।
भर्ती स्थगित करने के लिए उठाई मांग
चयन बोर्ड के इस फैसले के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के इन दोनों
विषयों के चयन को लेकर सवाल उठ गए हैं। चयन बोर्ड की भर्ती निरस्त किए जाने
से आंदोलित प्रतियोगी छात्रों ने आयोग के सचिव को ज्ञापन देकर वस्तुस्थिति
से अवगत कराते हुए इस प्रकरण का निरस्तारण होने तक भर्ती प्रक्रिया को
स्थगित करने की मांग की है।
परीक्षा की हो रही तैयारी: सचिव
आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन
शासन के स्तर से भेजा गया है। आयोग का काम सिर्फ चयन करना है। अभी शासन
स्तर से इस बारे में कोई सूचना नहीं भेजी गई है इसलिए आयोग 29 जुलाई को
एलटी ग्रेड परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- *UPSSSC द्वारा PET 2025 से अब तक जारी विज्ञापनों की सूची।*✅
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें