बैरिया/बलिया (ब्यूरो)- शासनादेश के विपरीत परिषदीय विद्यालयों को शिक्षामित्रों के हवाले किए जाने से पठन-पाठन के अलावा सर्व शिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को मिलने वाले लाभ से उन्हें वंचित होना पड़ रहा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं शिक्षा क्षेत्र बैरिया, मुरली छपरा व बेलहरी की, जहां के कई विद्यालय शिक्षामित्रों के हवाले है। जहां के प्रभारी के रूप में उक्त विद्यालयों से 8-10 किमी दूर के अध्यापक को कागजी कोरम पूरा करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने नियुक्त कर रखा है।
उदाहरण के लिए शिक्षा क्षेत्र बैरिया का प्राथमिक विद्यालय सुधर छपरा, जहां शिक्षामित्र आराधना पांडेय, संजय सिंह, पूनम गुप्ता तैनात हैं। यहां कोई भी अध्यापक तैनात नहीं है। प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर में अकेले शिवलाल शिक्षामित्र के रूप में तैनात हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय उदई छपरा पर कवल कृष्ण शिक्षामित्र तैनात है। वहीं प्राथमिक विद्यालय सोनवानी पर अकेले चंद्रशेखर सिंह शिक्षामित्र के रूप में तैनात है।
इस तरह के विद्यालयों की सूची लंबी है। जहां शिक्षामित्र पढ़ाते हैं किंतु उनके मालिक के रूप से काफी दूर दराज के रूप में शिक्षक जो खंड शिक्षा अधिकारी के चहेते होते हैं। उनका काम सर्व शिक्षा अभियान के योजनाओं को क्रियान्वित कराना है, जो उनके लिए मलाईदार होता है। उन्हें मतलब नहीं होता बच्चों की पढ़ाई से, हो भी तो कैसे खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक से अधिक विद्यालयों का प्रभार शिक्षकों को सौंपा गया है। स्थानीय लोगों ने इस तरफ जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित करते हुए आग्रह किया है कि राजाज्ञा के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, जिससे सर्व शिक्षा अभियान का पूरा लाभ छात्र-छात्राओं को मिल सके।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें