इलाहाबाद : आखिरकार वही हुआ, जिसका अंदेशा था। प्रदेश के अशासकीय
माध्यमिक कालेजों में प्रवक्ता व स्नातक शिक्षक बनने के लिए हजारों
अभ्यर्थी दावेदारी नहीं कर पाए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने दो साल पहले आवेदन
किया था, वे भी मनमाने निर्णय से बाहर हो गए हैं।
एक माह में गिने-चुने ही
आवेदन हो सके हैं। देर रात वेबसाइट बंद हो गई। 1चयन बोर्ड ने 12 जुलाई को
प्रवक्ता के दो व स्नातक शिक्षक के छह विषयों को 2016 के विज्ञापन से
निरस्त कर दिया। चयन बोर्ड का दावा है कि यह विषय ही अब माध्यमिक कालेजों
में नहीं है। इसमें करीब 70 हजार अभ्यर्थी दावेदारी से बाहर हो गए। बोर्ड
ने कहा था कि उनसे दूसरे विषयों में आवेदन लिए जाएंगे और जो आवेदन नहीं कर
सकेंगे उनका परीक्षा शुल्क लौटाया जाएगा। इनमें सबसे अधिक अभ्यर्थी स्नातक
शिक्षक जीव विज्ञान के करीब 67 हजार हैं। उनकी अर्हता बदलने का प्रस्ताव भी
यूपी बोर्ड सचिव शासन को करीब 15 दिन पहले भेज चुकी हैं लेकिन, अब तक शासन
ने बदलाव पर मुहर नहीं लगाई है। पिछले माह शासन की सख्ती पर चयन बोर्ड ने
आठ विषयों के अभ्यर्थियों से दूसरे विषयों के लिए आवेदन करने को वेबसाइट
शुरू की। 1मंगलवार मध्यरात्रि में वेबसाइट बंद हो गई। हजारों अभ्यर्थियों
में अब तक गिने-चुने ही दूसरे विषयों में आवेदन कर पाए हैं। बाकी शासनादेश
आने की राह देखते रह गए। प्रतियोगियों ने शासन से मांग की है कि यूपी बोर्ड
के प्रस्ताव का अनुमोदन करने के बाद आवेदन की समय सीमा बढ़ाई जाए।
उच्च शिक्षा निदेशालय में 15 कर्मियों के बदले पटल
राब्यू, इलाहाबाद : उच्च शिक्षा निदेशालय उप्र इलाहाबाद, में प्रशासनिक
अधिकारियों समेत 15 कर्मचारियों का पटल परिवर्तन कर दिया गया है। यह तत्काल
प्रभाव से लागू भी हो गया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें