इलाहाबाद : बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर आउट होने के मामले में
एसटीएफ को कुछ और संदिग्धों की तलाश है। एसटीएफ ने दो प्रिंटिंग प्रेस
मालिकों को जेल भेज दिया है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि पेपर
आउट कराके अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का ठेका किसने और कितने में लिया था।
प्रिंटिंग प्रेस मालिकों की भूमिका पेपर लीक करने तक ही थी या पेपर आउट
कराने वाले गिरोह से गठजोड़ है। पुलिस यूपी और बिहार के साल्वर गैंग से
कड़ी जोड़कर भी जांच कर रही है। आठ अक्टूबर को होने वाली बीटीसी की चतुर्थ
सेमेस्टर की परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर अभ्यर्थियों के वाट्सएप पर
पहुंच गया था। आठों पेपर लीक होने की बात सामने आने पर जिला विद्यालय
निरीक्षक ने मंझनपुर में मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद पूरे प्रदेश की
परीक्षा निरस्त कर दी गई। इलाहाबाद एसटीएफ दीप्ती इंटर प्राइजेज की मालकिन
के पति आशीष अग्रवाल निवासी बलरामपुर हाउस कर्नलगंज और भार्गव ¨पट्रिंग
प्रेस के मालिक अर¨वद भार्गव, निवासी बाई का बाग कीडगंज को गिरफ्तार कर जेल
भेज चुकी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें