लखनऊ : सरकारी कामकाज भले भी पुराने र्ढे पर चल रहा हो लेकिन, हड़ताल की
ओर चल पड़े राज्य सरकार के कर्मचारी और शिक्षक अपने आंदोलन के लिए सभी
स्मार्ट उपाय आजमा रहे हैं। स्मार्ट फोन में मौजूद सोशल मीडिया के सभी
मंचों का भरपूर उपयोग करके कर्मचारी नेता प्रदेश के लाखों कर्मचारियों तक
तेजी से अपनी बात पहुंचा रहे हैं।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक हरिकिशोर
तिवारी बताते हैं कि 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश में प्रस्तावित हड़ताल को
सफल बनाने के लिए इस आशय के पोस्टर की फोटो को सभी कर्मचारियों-शिक्षकों व
नेताओं से अपने वॉट्सएप पर डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) के तौर पर लगाने का
निर्देश जारी किया गया है, ताकि वॉट्सएप पर उनके संपर्क में आने वालों तक
बिना बताये ही हड़ताल का संदेश पहुंच जाए। मंच के नेताओं ने फेसबुक पर
हड़ताल का पेज बनाकर इसका लिंक फेसबुक के जरिये ही फ्रेंड्स लिस्ट में
मौजूद सभी लोगों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।पहली बार कर्मचारी आंदोलन में
सोशल मीडिया का जमकर प्रयोग कर रहे कर्मचारी नेता ट्विटर एकाउंट से एक
क्लिक में ही अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ से लेकर कर्मचारी-शिक्षकों तक पहुंचा रहे हैं तो ट्विटर पर मौजूद
उनके फॉलोअर्स ऐसे ट्वीट को लाइक और रिट्वीट कर यह संदेश पाने वालों की
संख्या में कई गुना इजाफा कर रहे हैं। खास यह कि सोशल मीडिया के इन
परंपरागत माध्यमों के साथ कर्मचारी नेताओं ने अबकी यू-ट्यूब को भी हथियार
बना लिया है। मंच के संयोजक तिवारी बताते हैं कि यू-ट्यूब पर चैनल बनाकर
अखबारों में प्रकाशित खबरों को उसके डालने के साथ ही विभिन्न जिलों में
होने वाले कार्यक्रमों और लखनऊ में हुई रैली के वीडियो भी इस पर पोस्ट किए
जा रहे हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें