प्रयागराज : अभिलेखों में फर्जीवाड़ा करके नियुक्ति पाने वाली शिक्षिका
के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है, अब उसकी दूसरे कॉलेज से उपस्थिति
प्रमाणित करने की तैयारी है। हालांकि कथित शिक्षिका अब तक भारत स्काउट एंड
गाइड इंटर कॉलेज पहुंची नहीं हैं।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र ने स्नातक शिक्षक सामाजिक विज्ञान के
पद पर नीलू मिश्र का चयन 2005 में किया था। उसी समय आरपी रस्तोगी इंटर
कॉलेज मलाक हरहर प्रयागराज के प्रधानाचार्य को उनके अंक पत्रों पर शक हुआ।
2007 में अभिलेखों की जांच में कानपुर विश्वविद्यालय ने बीएड का अंक व
प्रमाणपत्र फर्जी बताया। इस पर तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश सिंह
के निर्देश पर प्रबंधक ने शिक्षिका के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई और सेवा
से बर्खास्त कर दिया। नौ वर्ष से शिक्षिका की पत्रवली चयन बोर्ड में लंबित
है अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर प्रयागराज के जिला विद्यालय
निरीक्षक ने नौ वर्ष बाद शिक्षिका को धारा 21 के तहत फिर बहाल कर दिया। इसे
आरपी रस्तोगी के प्रबंधन ने नहीं माना। यह प्रकरण हाईकोर्ट भी पहुंच चुका
है, कोर्ट ने जिला विद्यालय निरीक्षक व चयन बोर्ड से जवाब तलब किया है।
1इसी बीच जिला विद्यालय निरीक्षक ने कथित शिक्षिका की उपस्थिति का
प्रमाणपत्र देने के लिए प्रयागराज के भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कालेज के
प्रधानाचार्य को पत्र भेजा है। प्रधानाचार्य योगेश त्रिपाठी ने बताया कि
डीआइओएस का पत्र आया है लेकिन, शिक्षिका ने अब तक संपर्क नहीं किया है। खास
बात यह है कि इस कॉलेज के अगुआ चयन बोर्ड के सचिव भी हैं। फर्जीवाड़ा
प्रमाणित होने के बाद कथित शिक्षिका के लिए कॉलेज बदलने का मामले सामने आने
से हंगामा मचा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें