प्रयागराज : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टीईटी 2018 के लिए
परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय
नहीं पहुंची है। कहा जा रहा है कि सभी जिलों में केंद्र तय हो गए हैं,
जिलाधिकारियों की व्यवस्तता के कारण अनुमोदन लेने में समय लगा है, लिस्ट
मंगलवार को आने की सूचना है। इस बार यूपी टीईटी के लिए रिकॉर्ड 18 लाख से
अधिक अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। ऐसे में प्रदेश भर के सभी जिलों में
अधिक परीक्षा केंद्र भी बनाए जाने हैं। निर्देश है कि केंद्र शहरी क्षेत्र
में ही हो और इसमें डिग्री कालेजों को भी शामिल किया जा रहा है। परीक्षा 18
नवंबर को दो पालियों में होगी। सबसे अधिक अभ्यर्थी 96 हजार से अधिक
इलाहाबाद से ही हैं।
ऐसे ही लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, मेरठ, वाराणसी से भी बड़ी संख्या में आवेदन
हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों को अभ्यर्थियों की सूची 17 अक्टूबर को
ही भेज दी गई थी। 22 अक्टूबर तक केंद्रों की सूची परीक्षा नियामक
प्राधिकारी कार्यालय भेजने के निर्देश थे। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने
बताया कि सभी जिलों में केंद्र तय होने की सूचना है, वहां की लिस्ट मंगलवार
तक आ जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें