संभल/रजपुरा। गुन्नौर तहसील के रजपुरा क्षेत्र अंतर्गत तीन गांवों के
परिषदीय विद्यालयों में सचल दस्ता पहुंचा। परीक्षा नियमानुसार संचालित नहीं
पाई गई। साथ ही दो अध्यापक व तीन अनुदेशक गैरहाजिर मिले। सचल दस्ते ने
लापरवाह अध्यापकों का वेतन रोकने की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी
है।
जनपद में गुुरुवार से परिषदीय विद्यालयों में छमाही परीक्षा शुरू हो गई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित सचल दस्ते मेें संभल खंड शिक्षा अधिकारी
सुशील कुमार, एबीआरसी आदिल बेग और बनियाखेड़ा एबीआरसी मुकेश कुमार शामिल
हैं। यह दस्ता शुक्रवार को रजपुरा के गांव कमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय
में पहुंचा, वहां प्रधानाध्यापिका गुरमीत गैरहाजिर मिली। विद्यालय में
शिक्षामित्र ने बताया कि वह प्रसूति अवकाश पर 20 अगस्त से चल रही हैं। सचल
दस्ते को विद्यालय में कोई सूचना या रिकॉर्ड नहीं मिला। साथ ही विद्यालय
में परीक्षा नियमानुसार होती नहीं मिली। सचल दस्ते ने दो सहायक अध्यापक और
दो शिक्षामित्रों का वेतन रोके जाने की रिपोर्ट भेजी है। गांव सिंघोला दौलत
स्थित जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में प्रधानाध्यापिका संतोष कुुुुमारी और
तीन अनुदेशक गैरहाजिर मिले हैं। इन की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को
भेजी गई है। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा नियमानुसार नहीं
होने पर एक सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्रों का वेतन रोके जाने की
संस्तुति की गई है। गांव कुदारसी स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा
आदर्श तरीके से होती मिली।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 12460 TEACHERS RECRUITMENT GO: 12460 शिक्षक भर्ती का शासनादेश जारी: डाउनलोड करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें