Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

दीपावली से पहले वेतन न मिलने से कर्मचारी नाराज, करेंगे आंदोलन

 लखनऊ : दीपावली से पहले सभी कर्मचारियों को वेतन दिए जाने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद अभी तक कई विभागों के कार्मिकों को वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारी कल्याण निगम, खाद्य एवं रसद विभाग, वक्फ विकास निगम व लोक निर्माण विभाग के आउटसोर्सिग के कर्मचारी परेशान हैं।



जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर आपात बैठक की और 24 घंटे में वेतन न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भी संविदा व आउटसोर्सिग के करीब तीन हजार कर्मचारियों को इस महीने वेतन नहीं मिला है। इससे उनकी दीपावली फीकी हो गई है। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं करा रहे, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news