परिषद की महामंत्री रेनू मिश्र ने कहा है कि सरकार का यह दोहरा मापदंड प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को स्वीकार्य नहीं है। यह भत्ता पहले से मिलता रहा है और कोविड के लिए रोका गया था। लिहाजा इसे बहाल करने में आचार संहिता भी आड़े नहीं आएगी। उधर, तिवारी ने कहा है कि नगर प्रतिकर भत्ता तत्काल नहीं दिया गया तो चुनाव में कर्मचारियों की नाराजगी और बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्य सचिव समिति से वेतन समिति की संस्तुतियों को भी लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने चार महीने पहले मुख्य सचिव समिति का गठन कर कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों पर तत्काल निर्णय कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन समिति अब तक एक भी बैठक नहीं कर सकी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
राज्य कर्मियों ने नगर प्रतिकर भत्ता बहाली की मांग उठाई
लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शासन से प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों का रुका हुआ नगर प्रतिकर भत्ता देने की मांग की है। परिषद ने सवाल उठाया है कि जब कोविड काल में बंद किया गया सचिवालय भत्ता बहाल कर दिया गया है तो नगर भत्ता क्यों नहीं बहाल किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी इन संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि नगर प्रतिकर भत्ता कर्मचारियों को मई 2020 तक मिलता रहा है। कोविड संक्रमण में आ रहे खर्चे को पूरा करने के लिए सरकार ने नगर प्रतिकर भत्ता समेत दर्जन भर भत्ते बंद कर दिए थे। जबकि पिछले दिनों सचिवालय भत्ता बहाल कर दिया गया।
परिषद की महामंत्री रेनू मिश्र ने कहा है कि सरकार का यह दोहरा मापदंड प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को स्वीकार्य नहीं है। यह भत्ता पहले से मिलता रहा है और कोविड के लिए रोका गया था। लिहाजा इसे बहाल करने में आचार संहिता भी आड़े नहीं आएगी। उधर, तिवारी ने कहा है कि नगर प्रतिकर भत्ता तत्काल नहीं दिया गया तो चुनाव में कर्मचारियों की नाराजगी और बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्य सचिव समिति से वेतन समिति की संस्तुतियों को भी लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने चार महीने पहले मुख्य सचिव समिति का गठन कर कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों पर तत्काल निर्णय कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन समिति अब तक एक भी बैठक नहीं कर सकी है।
परिषद की महामंत्री रेनू मिश्र ने कहा है कि सरकार का यह दोहरा मापदंड प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को स्वीकार्य नहीं है। यह भत्ता पहले से मिलता रहा है और कोविड के लिए रोका गया था। लिहाजा इसे बहाल करने में आचार संहिता भी आड़े नहीं आएगी। उधर, तिवारी ने कहा है कि नगर प्रतिकर भत्ता तत्काल नहीं दिया गया तो चुनाव में कर्मचारियों की नाराजगी और बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्य सचिव समिति से वेतन समिति की संस्तुतियों को भी लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ने चार महीने पहले मुख्य सचिव समिति का गठन कर कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों पर तत्काल निर्णय कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन समिति अब तक एक भी बैठक नहीं कर सकी है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें