Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक की जन्मतिथि 1963 नियुक्ति 1955 में दिखाई

 अम्बेडकरनगर  बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी हुई है। सूची में तमाम खामियां हैं। जन्म और नियुक्ति की तिथि तक बदल दी गई है। कई शिक्षक जन्म के पहले ही शिक्षक के पद पर नियुक्त हो गए हैं। जिले के तमाम शिक्षक व शिक्षिकाओं का सूची में नाम तक नहीं है। सूची देखकर सभी हैरत में हैं।


सूची की पड़ताल में पता चल रहा है कि दूसरे नंबर के शिक्षक की जन्म और नियुक्ति तिथि में अंतर है। सूची के पहले ही नाम में त्रुटि है। इस शिक्षक का जन्म 1963 में हुआ है और शिक्षक पद पर नियुक्ति 1955 में ही हो गई है। सूची के अनुसार शिक्षक की जाति एससी है मगर उनके नाम के आगे कास्ट जनरल लिखा हुआ है। उच्च प्राथमिक विद्यालय की सूची के क्रमांक 729 के शिक्षक के नाम के सामने अंकित पदोन्नति पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि बदल गई है। 14 दिसंबर 2009 के स्थान पर 20 जुलाई 2013 होना चाहिए।


उच्च प्राथमिक विद्यालय की सूची के क्रमांक 746 पर पदोन्नति पद पर कार्यभार तिथि, जाति और विषय सही नहीं है। क्रमांक 187 की शिक्षक की पदोन्नति पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि और माह बदल गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news