Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रदेश के इंटर कॉलेजों में डेढ़ हजार भर्तियां होंगी, राज्यपाल ने दी मंजूरी

इंटर कॉलेजों में डेढ़ हजार भर्तियां होंगी
राज्यपाल ने दी मंजूरी
राज्यपाल राम नाईक ने 37 राजकीय इण्टर कालेजों के लिए प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के 851 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

लखनऊ प्रमुख संवाददाताप्रदेश के राजकीय इंटर कालेजों में 1,546 पदों पर भर्ती की तैयारी है। सरकार ने इन कॉलेजों के लिए प्रवक्ता के 695 पदों का सृजन किया है। राजकीय इंटर कालेजों के 695 पद गणित व विज्ञान की कक्षाओं के संचालन के लिए सृजित हुए हैं। 163 पद बालक वर्ग और 532 पद बालिका विद्यालयों के लिए आरक्षित हैं। इसमें भौतिक व रसायन विज्ञान के 87-87 पद हैं जिसमें 13-13 बालिका और 74-74 बालक वर्ग के लिए हैं। वहीं जीव विज्ञान में 219 पद हैं जिसमें 68 बालक और 151 बालिका विद्यालयों के हैं। गणित के 302 पद हैं जिसमें 69 जीआईसी और 233 जीजीआईसी के लिए हैं। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news