Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी में हर भर्ती में विवाद ही विवाद : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्रमुख संवाददाता, लखनऊ : यूपी में कोई भी भर्ती विवादों के बिना नहीं पूरी हो सकी है। शिक्षकों की सभी भर्तियों में विवाद रहा, वहीं दरोगा, सिपाही भर्ती से लेकर लोक सेवा आयोग की भर्ती भी इससे अछूती नहीं रही है। मामला कोर्ट तक पहुंचा, धांधली के आरोप लगे, कुछ में फैसला भी आया और कुछ भर्तियां अब भी अधर में हैं।
भर्तियां और विवाद



एडेड इंटर कॉलेज : 7145 शिक्षकों की भर्ती 2013 से विवादों में है जो अभी तक पूरी नहीं हुई। कभी चयन बोर्ड के पदाधिकारियों के झगड़े, भ्रष्टाचार के आरोपों तो कभी बोर्ड का कोरम पूरा न होने पर लगता रहा अडंगा।

प्रिंसिपल भर्ती : 925 प्रिंसिपल भर्ती 2010 से अब तक पूरी नहीं हो सकी। चयन बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से हमेशा फंसती रही।

एलटी ग्रेड भर्ती : 6145 शिक्षकों की भर्ती राजकीय इंटर कॉलेजों में डेढ़ साल से अटकी है। काउंसलिंग हो गई लेकिन डिग्रियों की जांच कराई गई तो हजारों फर्जी निकलीं। फर्जी मार्कशीट पाए जाने का सिलसिला जारी है

गणित विज्ञान शिक्षक भर्ती : जूनियर हाईस्कूलों में गणित विज्ञान शिक्षकों की भर्ती पर भी कई बार मामला कोर्ट पहुंचा और रोक लगती रही। अभी भर्ती पूरी नहीं।

टीईटी शिक्षक भर्ती-72 हजार प्राइमरी शिक्षकों की इस भर्ती के साथ 2011 में घोटाले से हुई शुरुआत के साथ ही लगातार विवाद जुड़े रहे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। अब भी भर्ती पूरी नहीं हो सकी है।

पुलिस भर्ती : पिछली सपा सरकार और इस सरकार में भी दरोगा एवं कांस्टेबल भर्ती हमेशा विवादों में रही। मामले कोर्ट तक पहुंचे।

यूपी लोक सेवा आयोग : यूपी लोक सेवा आयोग की भर्ती को लेकर भी इस बार खूब आरोप लगे। एक जाति विशेष के लोगों के चयन के आरोपों से सरकार घिरी और मामला कोर्ट तक पहुंचा।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news