Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक भर्ती के लिए चयन बोर्ड गठित करने की मांग

लखनऊ : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा और संगठन के अन्य प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा से मुलाकात कर उनके सामने शिक्षकों की मांगें रखीं।
ओम प्रकाश शर्मा ने उप मुख्यमंत्री से माध्यमिक स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदांे पर शीघ्र भर्ती करने के लिए तत्काल चयन बोर्ड गठित करने की मांग रखी। उन्होंने शिक्षकों के अवशेष देयों के भुगतान, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा शतोर्ं के बारे में शासनादेश जारी करने का भी अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री के समक्ष सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था किये जाने तथा निजी क्षेत्र के स्कूलों में शुल्क नियंत्रण के लिए नियमावली बनाये जाने की मांग भी रखी गई। उप मुख्यमंत्री ने शिक्षक संघ की इन मांगों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। बैठक में शिक्षक संघ के सुरेश कुमार त्रिपाठी, जगवीर किशोर जैन, हेम सिंह पुंडीर के अलावा अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल, विशेष सचिव संध्या तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा अमरनाथ वर्मा भी मौजूद थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news