Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अंबेडकरनगर: शिक्षामित्रों ने एक बार फिर कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन, न्यायालय के आदेश की जलाई प्रतियां

अंबेडकरनगर : विभिन्न संगठनों के बैनर तले लोगों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट आवाज बुलंद की। धरना प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
प्रदेश सरकार द्वारा 10 हजार रूपये निर्धारित करने के विरोध में एक बार फिर शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षामित्रों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित शिक्षामित्रों ने एक युवक को तंज कसने पर पिटाई कर दी। साथ ही न्यायालय के आदेश की प्रतियां भी जलाकर विरोध किया। 1धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक केके दूबे ने कहा कि 10 हजार रूपये मानदेय पर कार्य नहीं किया जाएगा। इसका विरोध इससे पूर्व भी किया गया है, लेकिन सरकार साथ नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय संयुक्त मोर्चा के अग्रिम आदेशों तक जिला पर कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। सहसंयोजक मंशाराम मौर्य ने मांग करते हुए कहा कि मौजूदा तय मानदेय कतई मंजूर नहीं है सामान कार्य सामान वेतन से कम मान्य नहीं होगा। सुरेंद्र यादव ने कहा कि इस पर सरकार को विचार करना होगा। धरने में दिनेश त्रिपाठी, राज कुमार मिश्र, राम मूरत, अवधेश मांझी, विनोद कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र आदि मौजूद रहे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news