Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षा मित्र मुद्दे पर विद्वानों की राय की टेट पास करें, टी वी न्यूज़ चैनल पर बहस की पोस्ट के अंश सोशल मीडिया पर

शिक्षा मित्र मुद्दे पर विद्वानों की राय की टेट पास करें, टी वी न्यूज़ चैनल पर बहस की पोस्ट के अंश सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा शेयर किए जा रहे :-

प्रामाणिक जानकारी के लिए बहस का लिंक उपलब्ध  कराने की कोशिश करेंगे, क्योंकि आजकल लोग कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं,
इसलिए 1-2 दिन वेट करें, न्यूज़ चैनल वाले वीडियो लिंक 1-2 बाद दे देते हैं

नीचे दी गई पोस्ट सोशल मीडिया से कॉपी की गई है>>>

Copied........✍

K News पर #शिक्षामित्रों और अन्य की #बहस के कुछ अंश

के न्यूज़ पर आज शिक्षा मित्रों की बहस में भाजपा से पूर्व शिक्षा मंत्री श्री बालेश्वर त्यागी जी ने बहुत ही तर्क पूर्ण ढंग से शिक्षा मित्र नेता की प्रत्येक बात का काट किया। किसी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा इस प्रकार तर्कपूर्ण ढंग से बात रखना बहुत मुश्किल से देखने को मिलता है।

बालेश्वर त्यागी जी द्वारा तर्कपूर्ण ढंग से किये गए कुछ कमेंट्स :

शिक्षा मित्र नेता : यह पौने दो लाख शिक्षा मित्र व 12 लाख परिवारों का मामला है।
त्यागी जी : सरकारी स्कूलों में 2 करोड़ बच्चे पढ़ रहे हैं अतः यह 2 करोड़ परिवारों का मामला है। उनके गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पाने के अधिकार को नजरअंदाज नही किया जा सकता है।

शिक्षा मित्र नेता : हम सत्याग्रह कर रहे हैं।
त्यागी जी : यह अधिकारों की लड़ाई है। अधिकार आता है कानून व संविधान से। संविधान की व्याख्या करने वाली देश की सर्वोच्च न्यायालय ने आपके विरुद्ध निर्णय दिया है। आप उसके विरुद्ध जा रहे हैं, यह सत्याग्रह नही दुराग्रह है।

शिक्षा मित्र नेता : सरकार हमें समान कार्य, समान वेतन दे।
त्यागी जी : समान कार्य और समान वेतन की आप बात करते हैं, साथ मे समान योग्यता भी जोड़ लें। जो लोग योग्यता रखते हैं, आपके कारण उनको मौका क्यों नही मिलना चाहिए!

त्यागी जी द्वारा तमाम तर्क रखे गए, जिनको शिक्षा मित्र नेता गोल कर गए। अंत मे समस्त पैनलिस्ट ने यह ही कहा कि शिक्षा मित्र हठधर्मिता त्याग कर सरकार का आदेश मान टीईटी पास करने की तैयारी करें।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news