Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

D.EL.ED 2017:डीएलएड (पूर्व बीटीसी) का तीसरा चरण खत्म, अभी 33 हजार सीटें खाली

इलाहाबाद : डीएलएड (पूर्व बीटीसी) का तीसरा चरण बुधवार को पूरा हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसिलिंग में दावेदारी की थी, उनमें से 17 हजार 775 अभ्यर्थियों को कालेज आवंटित कर दिए गए हैं। इसके बाद भी करीब 33 हजार 116 सीटें खाली रह गई हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने अब तक एक लाख 67 हजार 543 सीटें भरे जाने का दावा किया है। शेष जल्द ही भरी जाएंगी। डीएलएड के दो वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेश के लिए पिछले दिनों तीसरे चरण की काउंसिलिंग कराई। इसमें आवेदन करने वाले सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को विशेष मौका दिया गया। उनसे अधिक से अधिक कालेजों के विकल्प मांगे गए, ताकि सभी सीटें जल्द भर जाएं। सारी प्रक्रिया 10 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।1अब खाली सीटों पर मेरिट से दाखिला1परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि डीएलएड 2017 की जो सीटें रिक्त रह गई हैं, वह चाहे किसी भी आरक्षित वर्ग की रही हों, उन्हें सामान्य में तब्दील कर दिया है। अब इन सीटों पर प्रवेश आरक्षण के अनुसार नहीं मिलेगा, बल्कि 27 अक्टूबर से जो अभ्यर्थी ऑनलाइन कालेजों का विकल्प भरेंगे उन्हें सामान्य अभ्यर्थी मानते हुए मेरिट के आधार पर कालेज आवंटित किए जाएंगे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news