*विवादास्पद टीईटी- 2017 की समीक्षा*:-
📌📌📌📌📌📌📌📌📌📌
*जैसा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खण्ड पीठ में टीईटी -2017 के विवादास्पद प्रश्नों पर अन्तिम फाइनल फैसला दिनांक - 29 जनवरी को जज श्री विवेक चौधरी जी के द्वारा होने जा रहा है, जो कि निम्नांकित
विवादित प्रश्नों के अनुसार कम से कम 10 अंकों तक वृद्धि होनी चाहिए, यदि ऐसा सत्य हुआ तो, लगभग 20,000/- शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हो जाएगे, और इनके शिक्षक बनने का राह कुछ आसान हो सकती है*
साथियों टेट-२०१७ आपत्ति के जवाब में कोर्ट द्वारा साक्ष्यों के आधार पर संभावित प्रश्न जिनपर नंबर मिलना तय है. उन्हें डार्क किया गया है, क्योंकि कोर्ट साक्ष्य के आधार पर निर्णय करेगी। के
जो साक्ष्य प्रश्नों पर दिये गये है. उनका विवरण :-
*आपत्ति वाले प्रश्न B. सिरीज के नंबर क्रमशः :-*
*१८.निम्न में से कौन अधिगम के पठार का कारण नहीं है?*
(१) प्रेरणा की सीमा
(२) विद्यालय का असहयोग
(३) शारीरिक सीमा
(४) ज्ञान की सीमा
उपरोक्त प्रश्न में (२)विद्यालय का असहयोग को सही उत्तर आंसर में आप के द्वारा जारी किया गया है जबकि इसमें दिये गये सभी विकल्प पठार निर्माण का कारण है। सभी को नम्बर दिया जाना चाहिए। २ साक्ष्य:- *DLED प्रथम सेमेस्टर व शिक्षा मित्र प्रशिक्षण प्रथम सेमेस्टर से*
*२२-बच्चों के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं*
(१) आर्थिक तत्व
(२) सामाजिक परिवेशजन्य तत्व
(३) शारीरिक तत्व
(४) वंशानुगत तत्व
उपरोक्त प्रश्न में (२) सामाजिक परिवेशजन्य तत्व को सही उत्तर घोषित किया गया है। जबकि चारो विकल्प सामाजिक विकास को प्रभावित करते है। इसका नम्बर सभी को दिया जाना चाहिए। *२ साक्ष्य :- *DLED प्रथम सेमेस्टर व लूसेंट बुक से*
२३-निम्न में से कौन सा शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम है
(१) मानसिक विकास से भिन्नता का नियम
(२) अनियमित विकास का नियम
(३) द्रुति गामी विकास का नियम
(४) कल्पना और संवेगात्मक
उपरोक्त में (३) द्रुति गामी विकास का नियम को सही माना गया है। जबकि विकास कभी तीव्र कभी धीमा होता है इस आधार पर (२) अनियमित विकास का नियम भी सही है। (२) और (३) दोनों पर नम्बर सभी को मिलना चाहिए । *१ साक्ष्य :- *लूसेंट बुक से*
२४-निम्न में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है
(१) अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धांत
(२) निरंतर विकास का सिद्धांत
(३) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धांत
(४) समान प्रतिमान का सिद्धांत
उपरोक्त प्रश्न में (१)अनुकूलित प्रत्यावर्तन के सिद्धान्त को सही माना गया है जबकि समान प्रतिमान का सिद्धान्त भी विकास का सिद्धान्त न होकर वंशानुक्रम का सिद्धान्त है। अतः (१) और (४) दोनों सही है। *१ साक्ष्य :- लूसेंट बुक से*
*५-विद्रोह की भावना की प्रवृत्ति निम्न में से किस अवस्था से सम्बन्धित है?*
(१) बाल्यावस्था
(२) शैशवावस्था
(३) पूर्व किशोरावस्था
(४) मध्य किशोरावस्था
उपरोक्त में (३) पूर्व किशोरावस्था को सही माना गया है जबकि अधिकृत पुस्तकों में किशोरावस्था में विद्रोह की भावना माना गया है। अतः सभी विकल्प गलत है।सभी को अंक मिलना चाहिए। *२ साक्ष्य :- *DLED प्रथम सेमेस्टर व इग्नू बीएड गाइड से*
*१३-शिक्षण हेतु मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग निम्न में से किसके सुधार हेतु किया जाता है*
(१) समझ
(२) अनुप्रयोग
(३) सृजनात्मकता
(४) समस्या समाधान
उपरोक्त में (३) सृजनात्मकता को सही माना गया है जबकि मानसिक उद्वेलन का संबंध विकल्प (४) समस्या समाधीन से है। *१ साक्ष्य :- *NCERT बुक क्लास ११*
*५२-हिन्दी भाषा में कितनी बोलियाँ है?*
(१) १५
(२) २५
(३) १८
(४) २२
उपरोक्त में (३) १८ को सही माना गया जबकि लुसेंट में कुल बोलियाँ १७, बताया गया है। सभी विकास गलत है। सभी को एक अंक मिलना चाहिए । *३ साक्ष्य :- हरदेव बाहरी १९, व्याकरण वाटिका १९, लूसेंट १७*
५९-निम्नलिखित में से कौन सी व्याकरण और वर्तनी से शुद्ध भाषा कहलाती है?
(१) साहित्यिक भाषा
(२) प्रांजल भाषा
(३) व्याकरणिक भाषा
(४) मानक भाषा
उपरोक्त में (४) मानक भाषा को सही मान गया है परंतु व्याकरणिक भाषा भी शुद्ध भाषा होती है अतः (३) (४) दोनों सही है। *२ साक्ष्य :- DLED प्रथम सेमेस्टर व व्याकरण वाटिका*
*८१-पितृ शब्द का सम्बोधन एकवचन रूप होगा।*
(१) हे पितृ
(२) हे पिता
(३) हे पित:
(४) हे पित्र:
उपरोक्त में (३) हे पितः को सही माना गया है परंतु सम्बोधन विभक्ति मे (!) चिह्न आवश्यक है। इस कारण सभी उत्तर गलत है ।सभी को अंक मिलना चाहिए । *१ साक्ष्य :- DLED प्रथम सेमेस्टर*
८३-चाहिये अर्थ में कौन सा प्रत्यय प्रयुक्त होता है।
(१) तुमुन
(२) तव्यत
(३) क्तवतु
(४) ल्यप्
उपरोक्त में (१) और (२) दोनों सही है। *१ साक्ष्य :- UPTET विद्या से*
६५-शिशु: मोदकाय रोदिति उदाहरण है
(१) स्पृहेरीप्सित: का
(२) तादर्थ्ये चतुर्थी वाच्या का
(३) रूच्यर्थानां प्रीयमाण: का
(४) हितयोगे च का
उपरोक्त में (२) तादर्थ्य चतुर्थी को सही माना गया है जबकि (३) रुच्यर्थानां प्रीयमाणः भी सही है। दोनों पर अंक मिलना चाहिए । *१ साक्ष्य :- DLED प्रथम सेमेस्टर से*
*८२-क्ष मिलकर बना है।*
(१) क् और ष् से
(२) क् और छ् से
(३) च् और छ् से
(४) च् और श् से
उपरोक्त में (१) क्+ष्= क्ष माना गया है जो गलत है। इसमें दोनों अर्ध अक्षर है। क् + ष् +अ =क्ष होता है या क् + ष = क्ष होता है।कोई विकल्प सही नहीं है। अतः सभी को अंक मिलना चाहिए। *२ साक्ष्य :- DLED प्रथम सेमेस्टर व व्याकरण वाटिका से*
*७०-दा धातु किस गण की है*
(१) भ्वादिगण
(२) अदादिगण
(३) तनादिगण
(४) जुहोत्यादिगण
उपरोक्त में (४) जुहोत्यादिगण को सही माना गया है जबकि (१) भ्वादि गण (२) अदादि गण तीनों में दा धातु होता है । (१) (२)(४) सभी पर अंक दिया जाना चाहिए। *१ साक्ष्य :- DLED प्रथम सेमेस्टर से*
*७६-नयनम् में प्रयुक्त प्रकृति एवं प्रत्यय है।*
(१) नम्+ ल्यूट्
(२) नी+ ल्यूट्
(३) ने+ ल्यूट्
(४) नयन + ल्यूट्
उपरोक्त में (२) नी + ल्यूट = नयनम् माना गया है जबकि नम्+ल्यूट = नयनम् भी होता है १ और (२) दोनों सही है। *१ साक्ष्य :- संस्कृत कक्षा-१२ यूपी बोर्ड द्वारा संचालित बुक से*
१४६-निम्नलिखित पराबैंगनी किरणों में से कौन सा अधिक हानिकारक है?
(१) UV-A
(२) UV-B
(३) UV-C
(४) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उपरोक्त में (३) UV-C को सही माना गया जबकि ये किरण भूमि पर नहीं आती है। (२) UV-B भी सही है। *१ साक्ष्य :- NCERT बुक से*
*१४९-डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से आशय है।*
(१) वर्ल्ड वाइड फंड
(२) वर्ल्ड वॉर फंड
(३) वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड
(४) वर्ल्ड वॉच फंड
उपरोक्त में (१) और (३) दोनों सही है। *१ साक्ष्य :- यूपीटेट बुक से*
*चार मुख्य हो सकते हैं, प्रश्न आउट ऑफ स्लेबस* :-
१४४-संविधान सभा ने राष्ट्रीय गान को अपनाया
(१) २० जनवरी, १९५० को
(२) २४ जनवरी, १९५० को
(३) २१ मई, १९४९ को
(४) १३ नवम्बर, १९४९ को
१२६-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कितने स्थायी सदस्य हैं?
(१) ३
(२) ४
(३) ५
(४) ६
१३३-किस देस के संविधान से मौलिक कर्तव्यों को लिया गया है?
(१) जर्मनी
(२) यूनाइटेड किंगडम
(३) यू० एस० ए०
(४) यू० एस० एस० आर०
१४३-अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय अवस्थित है।
(१) जेनेवा में
(२) हेग में
(३) न्यूयॉर्क में
(४) पेरिस में
*टेट-२०१७ के उक्त गलत प्रश्नों से मिला फायदा, 14 प्रश्नों को कोर्ट ने माना गलत और टीईटी रिजल्ट को संसोधन करने का दिया आदेश।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें