लखनऊ (जेएनएन)। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा भर्ती के लिए निर्धारित अर्हता नहीं बल्कि चयन प्रक्रिया का हिस्सा होगी।
इस बदलाव को अंजाम देने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उप्र बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली, 1981 में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। माना जा रहा है कि नियमावली में यह संशोधन कर सरकार ने परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68,500 शिक्षकों की भर्ती के लिए 12 मार्च को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के आड़े आ रही तकनीकी बाधा से पार पा लिया है। यह पहला मौका है जब प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती पहले शैक्षिक गुणांक (एकेडमिक मेरिट) के आधार पर होती थी। योगी सरकार ने शिक्षकों की भर्ती के लिए शैक्षिक गुणांक के अलावा लिखित परीक्षा को भी आधार बना दिया। शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को अनिवार्य बनाने के लिए सरकार ने उप्र बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली, 1981 में संशोधन किया था। उस समय लिखित परीक्षा को नियमावली के नियम-8 में शामिल कर दिया गया था। नियम-8 अर्हता से संबंधित है। कुछ अभ्यर्थियों ने सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। यह दलील देते हुए कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए शैक्षिक अर्हता तय करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को है, न कि राज्य सरकार को। अभ्यर्थियों का यह भी तर्क था कि जब एनसीटीई ने शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी को अर्हता परीक्षा घोषित कर रखा है तो फिर अलग से लिखित परीक्षा आयोजित कराने की क्या जरूरत है। इस पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा था। राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा था। कोर्ट के रख को देखते हुए सरकार ने बचाव का रास्ता निकालते हुए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को अर्हता संबंधित नियम-8 से हटाकर उसे नियमावली के नियम-14 में शामिल करने का फैसला किया है। नियम-14 शिक्षकों की चयन प्रक्रिया से संबंधित है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें